Uncategorized

ब्राह्मणपारा में 9 जनवरी से रामकथा, 5 पंडित कराएंगे कथा श्रवण

 

धमतरी. गौ माता राष्ट्रीय माता एवं हिन्दू राष्ट्र के आह्वान को लेकर ब्राह्मणपारा वार्ड में श्रीरामकथा मानस प्रवचन का आयोजन किया गया है। लगातार तीसरे वर्ष यह आयोजन हो रहा है। महिला मंच, ब्राह्मण पारा युवा संगठन, मां बम्लेश्वरी दुर्गाेत्सव समिति एवं समस्त वार्डवासियों के सहयोग से यह आयोजन किया गया है। आयोजकों ने बताया कि 9 जनवरी को विंध्यवासिनी मंदिर से कथा स्थल तक कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह वेदी पूजा के बाद दोपहर 2 बजे कलशयात्रा निकलेगी। इसके बाद सत्संग की महिमा बताई जाएगी। ब्राह्मणपारा में ब्राह्मण समाज के अनेक कथावाचक हैं। इस बार स्थानीय कथावाचकों से रामकथा कराई जा रही है। वार्ड के 5 कथावाचक अलग-अलग दिन रामकथा का बखान करेंगे। 15 जनवरी को समापन दिवस पर हवन पूर्णाहुति के बाद भंडारा का भी आयोजन किया गया है।
बाक्स में
पहले दिन संतोष तिवारी सुनाएंगे कथा
10 जनवरी को पंडित संतोष तिवारी रामनाम की महिमा, सती चरित्र, शिव विवाह की कथा सुनाएंगे। 11 जनवरी को पंडित अतुल तिवारी रामजन्म कथा का श्रवण कराएंगे। 12 जनवरी को पंडित गौरव शर्मा श्रीराम विवाह की कथा सुनाएंगे। 13 जनवरी को पंडित आलोककिशोर तिवारी श्रीराम वन गमन, भरत चरित्र की कथा सुनाएंगे। वहीं 14 जनवरी को पंडित राजा संतोष तिवारी रामराज्य की स्थापना विषय पर कथा सुनाएंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगा।
——————

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!