Uncategorized

छग राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के प्राधिकारी विपिन साहू ने किसानों सेे क्रय दूध की दरों में 2 रुपये की वृद्धि

वर्षीक साधारण सभा मे किया गया प्रस्ताव पारित

धमतरी। शहीद स्मारक सभागार जीई रोड रायपुर में छग राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ की तेरहवीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दुग्ध महासंघ के प्राधिकारी (अध्यक्ष) विपिन सखाराम साहू, प्रबंध संचालक तुलिका प्रजापति आईएए, पंजीयक प्रतिनिधि मुकेश कुमार ध्रुव संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं, राज्य में स्थिति विभिन्न दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के प्रतिनिधि एवं प्राधिकृत अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दुग्ध महासंघ के सहायक महाप्रबंधक (वित्त) टी.एस.आहूजा द्वारा महासंघ की प्रगति का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया, एजेन्डा अनुसार चर्चा करते हुये समस्त प्रस्ताव पारित हुये। प्राधिकारी विपिन सखाराम साहू द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुये किसानों सेे क्रय दूध की दरों में 2 रुपए की वृद्धि दिनांक 1 अक्टूबर 2023 से घोषणा एवं दुग्ध समिति संडी खैरागढ़ के बेस्ट डेयरी फार्मर श्रीमती माधुरी जंघेल को भारत सरकार डेयरी मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला द्वारा गोपाल रत्न अवॉर्ड पुरस्कृत किया गया है, जिससे प्रदेश गौरवांवित हुआ है। दुग्ध महासंध की ओर से दुग्ध समिति संडी कों रू. 2 लाख का चेक वितरण साईलेज निर्माण हेतु अनुदान प्रदान किया गया है। दुग्ध महासंघ के दैनिक वेतन भोगी अनियमित कर्मियों को नियमितीकरण एवं 20 नवीन पद सृजन का प्रस्ताव वार्षिक साधारण सभा द्वारा प्राधिकारी की अध्यक्षता में पारित किया गया।

जिस पर सभा में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया एवं महासंघ के अध्यक्ष एवं अधिकारियों को इस हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सभा में उपस्थित समस्त समितियों के प्रतिनिधियों समस्याओं को सुना गया एवं निराकरण करनें हेतु आश्वासन देते हुये उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!