Uncategorized

धमतरी में 18 से 20 सितंबर तक होगा आत्म स्पर्शी चातुर्मास 2026 तप वर्धापना महोत्सव

धमतरी। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ धमतरी के तत्वावधान में ‘आत्म स्पर्शी चातुर्मास 2026’ के अंतर्गत तप वर्धापना महोत्सव का आयोजन 18, 19 एवं 20 सितंबर को धमतरी में किया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, तपस्वियों का सम्मान, स्वधर्म वात्सल्य एवं तपस्वियों के पारणा सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
आयोजन में दिव्य कृपा प.पू. कैवल्यधाम तीर्थ प्रेरिका प्रवर्तिनी महोदया श्री निपुणा श्रीजी म.सा. के मार्गदर्शन एवं संघ स्नेह वारिधि प.पू. स्नेहधरा श्रीजी म.सा. की पावन प्रेरणा का उल्लेख किया गया है। वहीं प.पू. श्री रत्न निधि श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-4 की पावन निश्रा में कार्यक्रम संपन्न होंगे।
18 सितंबर को धार्मिक अनुष्ठान
18 सितंबर को सुबह 8.30 बजे श्री पार्श्वनाथ जिनालय में शक्रस्तव अभिषेक का आयोजन होगा, जिसकी प्रभारी श्री जागृति महिला मंडल रहेगी। इसके बाद शाम 7 बजे श्री पार्श्वनाथ जिनालय में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा।

19 सितंबर को तपस्वियों का सम्मान

19 सितंबर को सुबह 8.30 बजे शांतिवाटिका में बयरोड़ा कार्यक्रम, सुबह 10.30 बजे तपस्वियों का सम्मान, दोपहर 12.30 बजे स्वधर्म वात्सल्य, दोपहर 3 बजे पुनः तपस्वियों का सम्मान तथा रात 8 बजे भक्ति भावना का आयोजन किया जाएगा।

20 सितंबर को होगा तपस्वियों का पारणा

महोत्सव के अंतिम दिन 20 सितंबर को सुबह 8.45 बजे श्री मंगल भवन में तपस्वियों के पारणा का कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान तपस्या पूर्ण करने वाले तपस्वियों के प्रति सम्मान एवं अनुमोदना व्यक्त की जाएगी।
आयोजन को लेकर श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, धमतरी द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ लेने का आह्वान किया गया है। आयोजन में पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के तपस्वियों का भी विशेष सम्मान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!