Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि महाविद्यालय कुरूद में वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कुरूद- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद में अधिष्ठाता डॉ. नवनीत राणा के मार्गदर्शन में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण द्वारा आम, जामुन, कटहल, नींबू सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम ‘प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए हमारे भविष्य के लिए के अनुरूप विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता रैली एवं नारा लेखन/नारा प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक प्रदूषण नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने एवं स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
कार्यक्रम में डॉ. अमीन कुरेशी, डॉ. आर.के. महोबिया (सस्य विज्ञान), डॉ. हरीश कुमार (मृदा विज्ञान), डॉ. गुलाब दास (सब्जी विज्ञान), श्री सोनू दिवाकर (फल विज्ञान), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. युवराज सिंह ध्रुव सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन एवं सतत विकास के प्रति जन-जागरूकता के संदेश के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!