Uncategorized
यश छाजेड़ के एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर निगम अध्यक्ष कौशल्या देवांगन, निगम सभापतियों व पार्षदो द्वारा निवास जाकर दी गई बधाई

भोमराज छाजेड के सुपुत्र यश छाजेड़ को एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर नगर निगम सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन, स्वास्थ्य विभाग सभापति नीलेश लुनिया,जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर, विधि एवं सामान्य प्रशासन सभापति श्रीमति हिमानी साहू,खाद्य विभाग के सभापति पिंटू यादव, पार्षद हेमंत बंजारे, कुलेश सोनी ,श्रीमति आशा नंदू लोधी निवास स्थान पर पहुँच कर बधाई दी साथ ही उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।सभी जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यश छाजेड़ ने एम बी बी एस की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार जैन समाज और धमतरी का मान बढ़ाया है. यश की कड़ी मेहनत और परिवार का संघर्ष और सहयोग सराहनीय है. इससे अन्य युवा छात्र छात्राओं को जीवन उच्च शिक्षा अर्जित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.

