Uncategorized

नगरी नगर पंचायत के लगातार तीन बार उपाध्यक्ष रहे अजय नाहटा के जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों द्वारा दी जा रही बधाई

नगरी के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के बेहतरी में श्री नाहटा ने निभाई है महत्वपूर्ण भूमिका


नगरी। आज नगरी नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता अजय नाहटा का जन्मदिन है। इस मौके पर चर्चा के दौरान श्री नाहटा ने कहा कि वे जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों के उज्जवल भविष्य व सुख समृद्धि की कामना करते है। नगरी सहित धमतरी जिला व छत्तीसगढ़ प्रेदश लगातार तरक्की की ओर अग्रसर हो, सभी सुखी व स्वस्थ्य रहे यही कामनाओं के साथ जन्म दिन मनाते है। आज दिन की शुरुआत बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद व भगवान के पूजा के साथ होती है। इस मौके पर आज सुबह से उनके समर्थको व शुभचिंतको द्वारा उनसे भेंट कर व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां दे रहे है। जिस पर श्री नाहटा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया है।
उल्लेखनीय है कि श्री नाहटा लगातार तीन बार नगरी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होने नगरी शहरी क्षेत्र में विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके उपाध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान नगरी के नगरीय क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं से लेकर विकास के अनेक कार्य हुए जिससे आमजनता को सुविधाएं व राहत मिली। नगरी के विकास के लिए हमेशा ही सक्रिय व समर्पित रहे। वर्तमान में भी भाजपा में लगातार सक्रिय है और क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!