Uncategorized

ग्रामीण क्षेत्रो में विकास व शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सफल हो रहे जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा

आज श्री सार्वा का है जन्मदिन, भाजपाईयों, शुभचिंतकों द्वारा दी जा रही बधाई एवं शुभकामनाएं

श्री सार्वा ने कहा, ग्रामीण क्षेत्रो में विकास और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है उद्देश्य

धमतरी। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार सार्वा का आज जन्म दिन है। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों व भाजपाईयों ने उन्हें बधाई दी जा रही है। इस मौके पर आज सुबह से उनके समर्थको व शुभचिंतको द्वारा उनसे भेंट कर व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां दे रहे है। चर्चा के दौरान श्री सार्वा ने कहा कि वे जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों के उज्जवल भविष्य व सुख समृद्धि की कामना करते है। लगातार क्षेत्र तरक्की की ओर अग्रसर हो, सभी सुखी व स्वस्थ्य रहे यही कामनाओं के साथ जन्म दिन मनाते है। आज दिन की शुरुआत बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद व भगवान के पूजा के साथ होती है।
श्री सार्वा ने कहा कि जिला पंचायत धमतरी क्षेत्र क्रमांक 12 नगरी की जनता के विश्वास और स्नेह से मैं सदस्य निर्वाचित हुआ जिसके पश्चात सभी के आशीर्वाद से जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया। यह मेरे लिए गर्व की बात है। अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिन उम्मीदो के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी उस पर खरा उतरने का प्रयास शुरु हो गया। शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने व ग्रामीण क्षेत्रो का विकास उनकी प्राथमिकता रही। है। इसलिए योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन में हर संभव प्रयास करते रहे है। जिसमें उन्हे जनता का भी भरपूर सहयोग मिलता रहा है। एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है इस दौरान विकास व योजनाओं का लाभ क्षेत्र तक पहुंचाने जुटे रहे, आगे भी यह प्रयास निरतंर जारी रहेगा।
उल्लेखनीय है कि श्री सार्वा जिला पंचायत कार्यालय में पर्याप्त समय देते है। जहां जिले भर के ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्या व मांगो से रुबरु होते है। साथ ही तत्काल निराकरण के प्रयास में जुट जाते है। श्री सार्वा योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने स्वयं मौका मुआयना पर विश्वास करते है। इसलिए लगातार क्षेत्र के दौरे पर रहते है। इस दौरान शासन की योजनाओं के लाभार्थियों व हितग्राहियों से चर्चा कर जानकारी लेते है। जिला पंचायत के वृहद क्षेत्र मे लगातार सक्रिय रहते है। इसके अतिरिक्त भाजपा के आयोजनों में हमेशा सक्रिय रहते है। साथ ही पार्टी को मजबूती प्रदान करने जुटे रहते है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रो में भाजपा लगातार और भी मजबूत हो रही है। हितग्राहियों को कृषि उन्नति योजना अन्तर्गत आदान सहायता राशि का वितरण, दिव्यांग हितग्राहियों को ट्रायसिकल वितरण, तेन्दु पत्ता साख कर्तन कार्याशाला, स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिन कर्मचारियों का सम्मान, भूमिहीन कृषि मजदूर योजनान्तर्गत लोगो को लाभ, मखाना, रागी सहित अन्य प्रकार के नई खेती आदि से संबंधित मौको व आयोजनों में शामिल रहते है। साथ ही धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते है। भूमिपूजन, लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को सौंगात भी देते है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!