तीसरी बार दिनेश चन्द्राकार बने अध्यक्ष, कृष्ण कुमार मरकाम को सचिव की जिम्मेदारी

धमतरी। श्री पातालेश्वर महादेव डोंगेश्वर धाम जन विकास समिति देवपुर की वार्षिक आम सभा का आयोजन समिति के संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के कोषाध्यक्ष चन्द्रभान साहू द्वारा वर्षभर की आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत करने से हुई। समिति के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष राम कुमार कौशल ने अपने विचार रखें। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक सुखराम साहू, राम गुलाल साहू सहित अन्य सदस्यों ने समिति को और अधिक सशक्त बनाने तथा धाम के विकास हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। इसके पश्चात सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। लगातार तीसरी बार दिनेश चन्द्राकार (बोदछप्पर) को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर देवेन्द्र कुमार साहू एवं चेतन लाल यदु को उपाध्यक्ष, यतीश भुषण श्रीवास्तव को सचिव, कृष्ण कुमार मरकाम को सह सचिव तथा चन्द्रभान साहू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संरक्षक के रूप में राम कुमार कौशल, पुनित राम चन्द्राकार एवं रमाकांत चन्द्राकार को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभा के अंत में सभी सदस्यों ने समिति के उज्ज्वल भविष्य एवं डोंगेश्वर धाम के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। मेला समिति के बैठक में सलाकर राम कृष्ण साहू, उत्तम चन्द्राकार, सुखराम साहू,राम गुलाल साहू, सदस्य आत्मा राम ध्रुव,राम स्वरूप साहू, रोशन लाल चन्द्राकार, सुरेश चन्द्राकार,देवलाल साहू सरपंच, खम्भन सिंह कंवर,राम कुमार पटेल मनराखन निषाद,मोती राम साहू,पुरण निषाद, राम गुलाल साहू,सखारा साहू,पंचु राम साहू,रामनाथ यादव,गौतम राम साहू,सतीश चन्द्राकार,पं.कृष्ण प्रसाद तिवारी, उत्तम कुमार चन्द्राकार,असंवत साहू,लच्छू निर्मलकर,विक्रम तिवारी, रामाधार साहू,प्यारे लाल यदु,अवध राम साहू उपस्थित थे।
