Uncategorized

सफाई के दौरान निगम द्वारा हटाया गया नाली से स्लैब, 18 दिनों बाद भी नही लगा वापस


धमतरी। निगम द्वारा वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत वार्डो के नालियों की भी सफाई की जा रही है। सफाई के लिए नालियों के ऊपर लगे स्लैब को हटाया भी गया, लेकिन कुछ स्थानों पर सफाई के बाद स्लैब को पुन: नालियों के ऊपर लगाया नहीं गया। ऐसी ही स्थिति आमापारा वार्ड में है। जहां अरिहंत मेटल्स के पास सफाई के दौरान नालियों का स्लैब हटाकर सड़क पर रखा गया था जिसे पुन: नहीं लगाया गया। बताया गया कि 15 मई को निगम द्वारा आमापारा वार्ड में सफाई अभियान चलाया गया था। इस प्रकार आज 18 दिन बीतने के बाद भी स्लैब वापस नहीं लग पाया है। सड़क पर स्लैब रखे होने से दुर्घटना की आंशका बढ़ गई है। अब तक कुछ लोग स्लैब के चपेट में आकर चोटिल भी हो चुके है। ऐसे में वार्डवासियों द्वारा स्लैब पुन: नालियों के ऊपर लगानें की मांग निगम से की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!