
धमतरी।ग्राम शंकरदाह में नाली के ऊपर अतिक्रमण किये लोगों पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। लगभग 8 से 10 अधूरे मकान को तोड़कर नाली क्लियर करवाया गया। इससे अब जल भराव की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी।
धमतरी से लगे ग्राम शंकरदाह में अतिक्रमण की शिकायतें लगातार मिल रही थी। ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर हटाने का निर्णय लिया गया। इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई। बुधवार को बरसते पानी के बीच राजस्व का हमला पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर पहुंचा और नाली के ऊपर बने मकानों को तोड़ा गया।
इस संबंध में नायब तहसीलदार दुर्गेश तंवर ने बताया कि शंकरदाह में नाली के ऊपर 8 से 10 लोगों द्वारा मकान बनाया जा रहा था। ग्राम सभा में इसे तोड़ने के लिए प्रस्ताव पारित कर भेजा गया था। बुधवार को इस पर कार्यवाही की गई ह मकान पूरा नहीं बना था आधा अधूरा बनाया गया था। इसके बाद नाली को साफ किया गया। इसकी वजह से जल भराव की स्थिति बनती थी। रपटा में भी पानी चढ़ जाता था। सभी अतिक्रमण को हटा दिया गया है।
