Uncategorized

वेट लिफ्टिंग गोल्ड मेडल विजेता देवेंद्र यादव से भेंटकर निगम सभापति निलेश लुनिया व अखिलेश सोनकर ने दी बधाई


धमतरी। देवेंद्र यादव द्वारा लिफ्टिंग इंटरनेशनल में गोल्ड मेडल जीत कर धमतरी का नाम रोशन किया है। बांसपारा निवासी देवेंद्र यादव द्वारा नेपाल पोखरा के पावर वेट लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर बधाई देने के लिए सदर उत्तर वार्ड पार्षद एवं स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष निलेश लुनिया,जल विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सोनकर,महंत घासीदास वार्ड पार्षद हेमंत बंजारे, शहर मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल एवं अम्बेडकर वार्ड पार्षद कुलेश सोनी पहुंचे। नीलेश लुनिया ने कहा कि नेपाल मेंं छत्तीसगढ़ और धमतरी का नाम रौशन कर देवेंद्र यादव ने गोल्ड मैडल लाया है जिससे वेटलिफ्टिंग करने वाले सभी युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा जिससे वह धमतरी के नाम को और भी गौरवान्वित करने के लिए तत्पर रहेंगे। हेमंत बंजारे ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में कार्य करते हुए देवेंद्र यादव ने संघर्ष की परीक्षा को पार करके छत्तीसगढ़ में गोल्ड मेडल लाया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!