Uncategorized

जनसामान्य की समस्याओं का प्रभावी व त्वरित समाधान, शासकीय कार्यों में पारदर्शिता व जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है सुशासन तिहार का उद्देश्य – दिग्विजय सिंह कृदत्त

कहा प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने हो रही सफल


धमतरी। वरिष्ठ भाजपा नेता दिग्विजय सिंह कृदत्त ने भाजपा सरकार के सुशासन तिहार को प्रदेशवासियों के समस्याओं व मांगो के निराकरण हेतु महत्वपूर्ण कदम बताया है। साथ ही इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित समस्त भाजपा सरकार की सराहना की है। श्री कृदत्त ने कहा कि सुशासन तिहार तीन चरणों में आयोजित होगा। जिसके प्रथम चरण का शुभारंभ 8 अप्रैल से किया गया। जो कि अब पूरा हो चुका है। अब मिले आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के रजत जयंती और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर यह पहल काफी महत्वपूर्ण है। जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। सीएम विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार प्रदेशव्यापी अभियान है. 8 अप्रैल से लेकर 31 मई तक ये चलेगा. तीन चरणों में आयोजन होगा। मुख्यमंत्री, मंत्री, मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी स्वयं शिविरों में उपस्थित रहकर आमजन से संवाद करेंगे, और विकास कार्यों व योजनाओं से मिल रहे लाभ का फीडबैक लेंगे. साथ ही औचक निरीक्षण के माध्यम से चल रहे कार्यों की वास्तविकता का भी मूल्यांकन किया जाएगा।
दिग्विजय सिंह कृदत्त ने कहा है कि सुशासन तिहार 2025 का उद्देश्य जनसामान्य की समस्याओं का प्रभावी एवं त्वरित समाधान, शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है. उन्होंने आमजनता से अपील की है कि वे सुशासन तिहार से जुड़ें और शासन-प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराएं, ताकि उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल की जा सके। छत्तीसगढ़ राज्य इस वर्ष अपनी स्थापना की रजत जयंती मना रहा है. यह वर्ष सौभाग्य से छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है, जिसे राज्य सरकार अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है. सुशासन की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में सुशासन तिहार-2025 का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। श्री कृदत्त ने कहा कि साय सरकार प्रदेश के विकास को लगातार गति दे रही है। प्रदेश में सुशासन स्थापित किया जा रहा है। आमजनता को बुनियादी सुविधाओं के साथ ही विकास की सौगात दिलाने हर क्षेत्र में साय सरकार कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!