Uncategorized

कोटपा एक्ट के तहत सार्वजनिक स्थलों पर तम्बाकू उत्पाद विक्रय करने वालों पर की गई चालानी कार्यवाही

सिटी कोतवाली द्वारा कोटपा एक्ट 2003 का उल्लंघन करने वाले 15 लोगों पर कुल 3000 रुपये,अर्जुनी पुलिस द्वारा 6 व्यक्तियों से 1200 रूपये का वसूला गया जुर्माना

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं थाना अर्जुनी द्वारा नशा नियंत्रण के अंर्तगत कोटपा एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही की गई।थाना सिटीकोतवाली धमतरी एवं थाना अर्जुनी द्वारा शासकीय स्कूल शासकीय हॉस्पिटल,एवं बच्चों के स्कूल एवं संस्थाओं एवं सार्वजनिक जगहों के आस पास अभियान चलाकर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।नशा मुक्ति अभियान के तहत तंबाकू एवं नशा पदार्थ नियंत्रण के तहत् जिला धमतरी में जिला स्तरीय प्रवर्तन दल के सदस्यों द्वारा कोटपा एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप चालानी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के माध्यम से थाना सिटी कोतवाली धमतरी थाना क्षेत्र में कोटपा एक्ट 2003 का उल्लंघन करने वाले 15 लोगों पर सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा)एक्ट 2003
के तहत धारा 4 के तहत वैधानिक कार्यवाही कर
कुल 3000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।थाना अर्जुनी द्वारा 6 व्यक्तियों पर1200 रूपये का जुर्माना वसूला गया थाना सिटी कोतवाली एवं थाना अर्जुनी द्वारा कार्यवाही के दौरान दुकानदारों को कोटपा एक्ट 2003 के प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 8 व्यक्तियों के विरुद्ध तीन सवारी एवं अन्य मामले में मो.व्ही.एक्ट के पालन नही करने वालों पर धारा 130(3) मो.व्ही.एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।इस कार्यवाही में सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली सउनि.विरेंद्र बैस,महेंद्र साहू,प्रआर. गोपी चन्द्राकर, आर.डायमंड यादव, चंदर जमदार एवं थाना अर्जुनी सउनि.उत्तम निषाद,प्रआर. खोमेंन्द्र भारद्वाज,भूनेश्वर साहू, आर.राजेश साहू, प्रदीप साहू सहित थाना स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!