Uncategorized

जनसमस्या निवारण शिविर में पात्र हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, समस्याओं के निवारण पर दिया गया जोर


धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं निगम की सेवाओं का लाभ सहज एवं सरल रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आज विंध्यवासिनी वार्ड स्थित बिलाई माता मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन में प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका यथासंभव मौके पर निराकरण किया जा रहा है। तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोडऩे के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इन शिविरों में राशन कार्ड, नल कनेक्शन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, टैक्स वसूली, पेंशन योजना, विद्युतीकरण योजना सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगेंगे जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नगर निगम से संबंधित सेवाओं की जानकारी दी गई। पात्र नागरिकों के आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!