Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने ग्राम उड़ेना में राज्यस्तरीय रामधुनी महासम्मेलन का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान

21 करोड़ की सड़क स्वीकृति पर ग्रामवासियों ने जताया आभार

धमतरी। ग्राम उड़ेना (छाती) में आयोजित राज्यस्तरीय तीन दिवसीय रामधुनी महासम्मेलन का शुभारंभ नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने छातीझ्रउड़ेना से भोथली, बलियारा, सांकरा एवं संबलपुर मार्ग के लिए 21 करोड़ रुपये की स्वीकृति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर महापौर रामू रोहरा का आभार व्यक्त किया। महापौर ने कहा कि क्षेत्र का विकास और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोरध्वज चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि मोतिराम साहू, प्रशांत साहू, भोजराज साहू, ललित साहू, राजेश साहू, देवरत दीवान, ओम चंद्राकर, कमल धृत लहरे, होरीलाल चंद्राकर एवं खंभन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। महासम्मेलन भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!