Uncategorized

डीपीएस धमतरी में नन्हे छात्रों ने निकाली कांवड़ यात्रा

निदेशक धीरज अग्रवाल, निधि अग्रवाल एवं हर्ष अग्रवाल ने विधिवत जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना


धमतरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, धमतरी में श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों के लिए श्रद्धा एवं भक्ति से ओत-प्रोत कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डी.पी.एस. मेन कैंपस एवं डी.पी.एस. किड्स के नर्सरी तथा पी.पी.-2 कक्षा के नन्हे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कांवड़ यात्रा विद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर विद्यालय परिसर स्थित नवनिर्मित ज्ञानज्योतिेश्वर मंदिर तक निकाली गई। नन्हे कांवडिय़ों ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ यात्रा में भाग लिया तथा मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक धीरज अग्रवाल, श्रीमती निधि अग्रवाल एवं हर्ष अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा समस्त विद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसी क्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री नितिन कुमार शर्मा ने भी भगवान भोलेनाथ के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्य श्रीमती देवअर्चना राय एवं डी.पी.एस. किड्स की समन्वयक अर्षिता शर्मा सहित शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!