नशा मुक्ति भारत महाअभियान के तहत जिला जेल धमतरी में बंदियों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

धमतरी। नशा मुक्ति भारत महाअभियान के अंतर्गत जिला जेल धमतरी में बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने एवं नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था की ईश्वरी प्रजापति द्वारा बंदियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवन जीने के लिए बंदियों को प्रेरित किया।इस अवसर पर ईश्वरी प्रजापति द्वारा उपस्थित बंदियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। बंदियों ने नशे का सेवन नहीं करने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों में नशे के प्रति जागरूकता उत्पन्न कर उन्हें नशामुक्त एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना तथा समाज की मुख्यधारा में पुन: जुडऩे के लिए प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम में जिला जेल धमतरी के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित रहे।
