टिकरापारा में घर में घुसकर तलवार एवं डंडों से दहशत फैलाने वाले 4 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 9 आरोपी भेजे गए जेल
एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर गुंडा-बदमाशों पर धमतरी पुलिस का कड़ा प्रहार, तलवार एवं लाठी-डंडे जब्त कर आरोपियों को भेजा जेल

महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले हथियारबंद गिरोह पर कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही
जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा टिकरापारा क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर तलवार, बेसबॉल स्टिक एवं लाठी-डंडों से लैस होकर मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तलवार एवं लकड़ी के डंडे जब्त किए हैं। इस प्रकरण में पूर्व में 05 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस प्रकार अब तक कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
21 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे टिकरापारा धमतरी निवासी प्रार्थिया अपने घर के आंगन में बच्चे को खिला रही थी। इसी दौरान 10 से 12 व्यक्ति तलवार, बेसबॉल स्टिक एवं लाठी-डंडे लेकर जोर-जोर से दरवाजा धक्का देते हुए उसके घर में घुस आए।
आरोपियों ने प्रार्थिया के भाई निखिल के संबंध में पूछताछ करते हुए उसके साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान आरोपियों द्वारा प्रार्थिया का गला भी पकड़ लिया गया। किसी तरह स्वयं को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर प्रार्थिया अपनी मां तारा निर्मलकर के घर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां भी पीछा करते हुए पहुंच गए और घर में घुसकर उसकी मां को धक्का देते हुए हथियार लहराकर भय एवं दहशत का माहौल निर्मित करने लगे। बीच-बचाव किए जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 273/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 189(4), 190, 191(3), 331(6) बीएनएस एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी,श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्यवाही की गई।विवेचना के दौरान 30 अक्टूबर 2026 को 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। प्रकरण में शेष आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी.इसी क्रम में 25 नवंबर को चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी राहुल मसीह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार तथा अन्य आरोपी भोला यादव, अविनाश मसीह एवं शुभम नेताम के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे जब्त किए गए हैं।पूर्व में गिरफ्तार आरोपियो मे देवेन्द्र नेताम उर्फ पप्पू, पिता देवलाल नेताम, 30 वर्ष, निवासी टिकरापारा वार्ड क्रमांक 33, धमतरी,आदित्य मसीह, पिता अनिल मसीह, 19 वर्ष, निवासी टिकरापारा, हिमांशु राकुर्डेला, पिता धीरेंद्र कुमार राकुर्डेला, 20 वर्ष, निवासी रिसाईपारा पश्चिम, वार्ड क्रमांक 16, हर्ष अंगारे उर्फ छोटू, पिता चंद्रहास अंगारे, 20 वर्ष, निवासी टिकरापारा, रूद्रेश प्रताप साहू, पिता स्व. साहूकार राजेश साहू, 29 वर्ष, निवासी रिसाईपारा पश्चिम, धमतरी शामिल है.आज गिरफ्तार किए गए आरोपियो मे राहुल मसीह, पिता राजेश मसीह,26 वर्ष, निवासी टिकरापारा, शारदा चौक, भोला शंकर यादव उर्फ सागर यादव, पिता फुलवंत यादव, 30 वर्ष, निवासी नयापारा वार्ड, बजरंग चौक, गोपी होटल के सामने, शालेम मसीह उर्फ अविनाश मसीह, पिता राजू मसीह, 20 वर्ष, निवासी टिकरापारा तालाब के पास, शुभम नेताम, पिता रमेश नेताम, 24 वर्ष, निवासी रिसाईपारा पश्चिम, धमतरी शामिल है.गिरफ्तार सभी आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) न्यायालय, धमतरी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।