Uncategorized

भगवान महावीर स्वामी के जयकारों के साथ निकाली गई प्रभातफेरी, गायों को खिलाई गई गुड़-रोटी

आज पहले दिन श्री आदिश्वर जिनालय से राष्ट्रीय गौशाला तक निकाली गई प्रभातफेरी

बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चें भी उत्साहपूर्वक भक्तिभाव से हुए शामिल

धमतरी। श्री तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक 2625 वां वर्ष को हुक्म संघ के नवम पट्टधर युग निर्माता आचार्य प्रवर श्री 1008 श्री रामलालजी म. सा. की आज्ञानुवर्तीनी शासनदीपिका श्री प्रियंका श्री जी म.सा आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा में मनाई जा रही है। जिसके तहत आज से विविध धार्मिक व सेवाभावी आयोजन हो रहे है। आज प्रात: 6 बजे से श्री आदिश्वर जिनालय से राष्ट्रीय गौशाला तक प्रभातफेरी निकाली गई। इस भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से शहर गूंजायमान हो उठा। साथ हीं प्रभातफेरी में शामिल समाजजनों ने अंहिसा परमो धर्मा व जीयो व जीने दो का संदेश दिया है। प्रभातफेरी में महिलाएं, पुरुष व बच्चें भी उत्साहपूर्वक भक्तिभाव से शामिल हुए। जैसी ही प्रभातफेरी राष्ट्रीय गौशाला पहुंची जैन समाजजनों ने गायों को गुड़ एवं रोटी खिलाई।
कल प्रात: 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से अभिनंदन स्वामी जिनालय शांति कॉलोनी तक निकाली जाएगी प्रभातफेरी
कल 28 मार्च शनिवार को प्रभातफेरी प्रात: 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से अभिनंदन स्वामी जिनालय शांति कॉलोनी जाएगी। वहीं आज रात्रि 7.30 बजे से धनकेशरी मंगल भवन में सास्कृतिक कार्यक्रम एवं अभिनंदन धार्मिक लुडो व मंगलाचरण होगा। दीक्षार्थी मुमुक्षु बहन काजल जी डाकलिया पंडरिया का अभिनंदन होगा।
कल नि:शुल्क स्वास्थ्य, रक्तदान व कृत्रिम पैर वितरण शिविर का आयोजन

सकल जैन श्री संघ धमतरी द्वारा कल 28 मार्च को नया स्थानक भवन, सिहावा चौक धमतरी में प्रात: 10 बजे से एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविर के आयोजन में स्व. चम्पाबाई लक्ष्मीचंद लुनिया की स्मृति में ताराचंद मूलचंद लुनिया परिवार व समता युवा संघ धमतरी विशेष सहयोगी है। शिविर से क्षेत्रवासियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आयोजन के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ रक्तदान शिविर एवं शुगर जांच की सुविधा भी रहेगी। विशेष रूप से जयपुर फुट वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसमें जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस कार्य में विनय मित्र मंडल रायपुर का सहयोग प्राप्त हो रहा है, जबकि लाभार्थियों की व्यवस्था भीखमचंद जी व प्यारीदेवी की पुण्य स्मृति में मिन्नी परिवार द्वारा की जा रही है। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम अपनी सेवाएं देगी, जिसमें कैंसर, हृदय रोग, पेट रोग, हड्डी रोग, महिला रोग, त्वचा रोग, न्यूरो सर्जरी, बाल रोग सहित अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। शिविर में डॉ. सौरभ जैन (कैंसर रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रणय जैन (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. मनीष जैन (पेट रोग विशेषज्ञ), डॉ. नमन पारख (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. स्मिता राम कुमार (महिला रोग विशेषज्ञ), डॉ. याशा कांवडिय़ा (त्वचा रोग विशेषज्ञ), डॉ. अक्षय बेद (न्यूरो सर्जन) सहित अन्य चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त सामान्य चिकित्सा, होम्योपैथिक एवं आधुनिक समग्र चिकित्सा के विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे। शिविर में आने वाले मरीजों के लिए नि:शुल्क परामर्श, जांच एवं आवश्यक मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है।
आयोजनों को सफल बनाने टीम के साथ जुटे है सकल जैन श्री संघ अध्यक्ष आकाश गोलछा, की शिविर का लाभ उठाने की अपील

भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत विविध धार्मिक व सेवाभावी आयोजनों को सफल बनाने सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष आकाश गोलछा व उनकी टीम के साथ समस्त समाजजनों व्यवस्था में जुटे हुए है। महोत्सव के तहत विशाल स्वास्थ्य रक्तदान व फुट वितरण शिविर का अध्यक्ष आकाश गोलछा ने अधिक से अधिक लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। श्री गोलछा ने बताया कि शिविर को सफल बनाने एवं सफल आयोजन हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही है। विशाल स्वास्थ शिविर प्रदेश के ख्याति नाम डॉक्टरों के साथ आयोजित की जाएगी। साथ ही रक्तदान एवं जयपुर पैर वितरण कार्यक्रम भी होगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!