Uncategorized

हेरोइन (चिट्टा) बेचते एक आरोपी गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल


धमतरी। थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि यादव समाज क्षेत्र के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) का विक्रय कर रहा है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आमातालाब स्थित यादव समाज भवन के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी ऋषभ सोनी पिता होरीलाल सोनी 26 वर्ष रिसाईपारा धमतरी को मौके पर अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) बिक्री करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से जप्त 1.45 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)कीमत लगभग 29,000 रूपये), 1 नग मोबाइल (कीमत लगभग 5,000 रूपये), नगद राशि 10 रूपये, 2 नग सिल्वर पेपर, कुल जुमला कीमत 34,010 रूपये जप्त की गई। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 85/26, धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!