Uncategorized

आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ : महापौर श्री रामू रोहरा ने किया छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन

धमतरी 25 जून 2025/ आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ’आपातकाल स्मृति दिवस’ (संविधान हत्या दिवस) के तहत कलेक्टोरेट परिसर में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का अवलोकन आज नगरपालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने मीसाबंदियों के परिजनों के साथ किया। इस अवसर पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी में आपातकाल कालखंड के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों, जनआंदोलनों, सेंसरशिप, और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को दर्शाया गया।
छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए श्री रोहरा ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह दिवस हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की महत्ता का पुनः स्मरण कराता है। उन्होंने जिले के मीसाबंदी और उनके परिजनों को छायाचित्र प्रदर्शनी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए घटनाक्रम का वर्णन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव, श्री रामकुमार कृपाल, श्री पवन प्रेमी सहित, श्री बीएस मरकाम सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!