Uncategorized

राष्ट्रीय पैरा तीरंदाज चंचल सोनी ने विधायक ओंकार साहू से की सौजन्य भेंट


धमतरी. विधायक कार्यालय में कु. चंचल सोनी (राष्ट्रीय पैरा तीरंदाज) ने शिष्टाचार भेंट कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की पैरा कम्पाउंड तीरंदाजी प्रतियोगिताओं हेतु आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराने के संबंध में मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने उनके समर्पण, अनुशासन और देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जिस लगन और आत्मविश्वास के साथ चंचल सोनी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं, वह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। विधायक ने आश्वस्त किया कि उनके द्वारा प्रस्तुत मांगों पर प्राथमिकता के साथ सकारात्मक पहल की जाएगी, ताकि उन्हें उच्च गुणवत्ता के खेल उपकरण उपलब्ध हो सकें और वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर तैयारी के साथ हिस्सा ले सकें। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को उचित संसाधन और प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है, तभी वे प्रदेश एवं देश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!