Uncategorized

धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर मकई गार्डन में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न

भारी बारिश में भी लहराया तिरंगा, देशभक्ति से सराबोर रहा धमतरी

धमतरी-छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जिला इकाई धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर मकई गार्डन में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।भारी बारिश के बावजूद सुबह 8 बजे कार्यक्रम समय पर शुरू हुआ और तिरंगा फहरते ही परिसर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा.कार्यक्रम में संरक्षक मंडल के मनसुख अग्रवाल, हुकुमचंद जैन, सुरेश महावार, सुनील जैन, अर्जुन जसवानी, जिला अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा, चेयरमैन नरेंद्र रोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजा रोहरा, प्रदेश मंत्री आलोक पांडेय, महामंत्री रमेश दीवानी, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह छाबड़ा, कोषाध्यक्ष भूपेश अंबानी सहित कई पदाधिकारी एवं व्यापारीगण, सिंधी समाज अध्यक्ष चन्द्रलाल जसवानी, पूर्व प्रदेश मंत्री धनराज लूनिया, सौरभ राखेचा, शुभम राखेचा, पंकज शर्मा, प्रदीप यादव और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!