Uncategorized

कोसरिया यादव समाज द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह शामिल हुए धमतरी विधायक

एक शिक्षित नारी समाज का मुख्य स्तंभ होती है - ओंकार साहू

 

ग्राम पंचायत झुरा नवागांव में कोसरिया यादव समाज धमतरी राज के तत्वाधान में दीपावली मिलन समरोह का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम समाज जनों द्वारा भगवान कृष्णा के जयकारे , राउत नाचा व दोहे लगाते हुए शोभा यात्रा निकलकर गली भ्रमण किया गया .कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्णा के छाया चित्र पर पूजा अर्चना करके किया गया .समाज जनों द्वारा उपस्थित अथितियों को साल , श्रीफल व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया . समाज के बच्चो नें कार्यक्रम के दौरान मनमोहक संस्कृतिक कार्यक्रम दोहे व गाजे बाजे के साथ प्रस्तुत किया. धमतरी विधायक ओंकार साहू नें कहा शिक्षा सबके लिए जरूरी है, चाहे वह महिला हो या पुरुष. एक शिक्षित नारी समाज का मुख्य स्तंभ होती है और वह अपने परिवार और समाज के लिए उपयोगी होती है। उन्होंने कहा नारी शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्रता, स्वावलंबन और स्वाभिमान का महत्व समझाया जाता है। उन्होंने कहा शिक्षित महिलाएं अपने अधिकारों को जानती हैं और सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय भूमिका निभाती हैं। यही कारण है आपके झूरा नावागांव का सरपंच मातृ शक्ति हैं | इस अवसर पर श्रीमति चित्ररेखा यादव सरपंच , बलराम यादव अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज धमतरी राज, मुकेश यादव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, नारायण सिंह यादव, आसाराम यादव, मुरली यादव,छबिलाल यादव,शत्रुघन यादव, सोहन यादव, राम सिंह यादव रामलाल यादव , गैंदलाल यादव, रामकुमार यादव, मंजू यादव, निर्मला यादव, सुनीता यादव,रामकिशन यादव, बलदेव यादव, लक्ष्मण यादव, रामगोपाल यादव,मुकेश यादव, राधेश्याम यादव, उपेंद्र यादव, महेंद्र यादव, रोहित यादव,शेखर यादव, भीमसेन यादव, उमेश यादव, लेखू यादव , तेजराम यादव,श्रवण यादव, सोमनाथ यादव, माखन यादव,संतु राम यादव, नोहर यादव, कोमू यादव,सहदेव यादव,मनीष यादव, पवन यादव, सरोज यादव,गायत्री यादव,मोहनी यादव, वसुंधरा यादव, जानकी यादव हिरमोतीन यादव साथ में बड़ी संख्या में मातृशक्ति व ग्राम वासी उपस्थित रहे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!