आधुनिक धमतरी का विकास मास्टर प्लान से संभव है – लेखराम साहू

लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली ने बहुत विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, अरुण साव उप मुख्यमंत्री, मनोहर खट्टर केंद्रीय शहरी विकास कैबिनेट मंत्री, तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद बिलासपुर को पत्र लिखकर धमतरी शहर में स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी को आधुनिक सराफा बाजार एवं गोल बाजार का रूप देकर धमतरी वासियों को सरकार द्वारा रोजगार देकर समृद्ध बनाया जा सकता है । क्योंकि कृषि उपज मंडी के आसपास क्षेत्रफल पर्याप्त है कृषि उपज मंडी के सामने तरफ मुख्य मार्ग की ओर दुकान है लेकिन अंदर अगल-बगल में किसी प्रकार का व्यापारिक बिल्डिंग नहीं है क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य बनने से जिस तरह से रायपुर दुर्ग बिलासपुर शहरों का विकास हुआ इन शहरों के तर्ज पर धमतरी शहर का विकास रुक सा गया है क्योंकि धमतरी शहर में पार्किंग की व्यवस्था की कमी है इस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु कृषि उपज मंडी क्षेत्र में एक आधुनिक सिस्टमैटिक बाजार का निर्माण किया जाए जिससे धमतरी शहर का विकास सही मायने में हो सके कृषि उपज मंडी के सामने ही नया रेलवे स्टेशन धमतरी का निर्माण लगभग पूर्ण होने वाला है । रेलवे लाइन को भी धमतरी से नगरी सिहावा कोंडागांव जगदलपुर रेल्वे स्टेशन से जोड़ा जाए ताकि धमतरी को विकास की नई दिशा मिले धमतरी बाईपास के नीचे तरफ कपड़े का थोक बिल्डिंग एवं किराना थोक बिल्डिंग का निर्माण हो चुका है उसी के तर्ज में धमतरी में रेल्वे स्टेशन के पीछे वन विभाग का लगभग सैकड़ो एकड़ जमीन है वन विभाग को स्थानांतरित कर वहां मार्केटिंग बिल्डिंग का निर्माण भी किया जा सकता है
चूंकि धमतरी शहर बस्तर का प्रवेश द्वार माना जाता है इस मायने में धमतरी शहर को विकास रूपी डेकोरेट करने की सबसे ज्यादा जरूरत है धमतरी का बस स्टैंड बाई पास की ओर अर्जुनी में बनाया गया है लेकिन धमतरी शहर के लोगों को सुविधाजनक बाजार की बेहद जरूरत है जो आज धमतरी शहर में नहीं है कोई भी शहर में बाजार की स्थिति में सुधार लाने की सबसे अच्छा तरीका उसके पार्किंग व्यवस्था होती है लेकिन धमतरी शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से निश्चित तौर पर धमतरी वासियो के लिए सुविधाजनक शहर नहीं मिल पा रहा है धमतरी में आधुनिक भारत के तर्ज पर बहुत कम सुविधाएं हैं जो धमतरी शहर वासियों के लिए बहुत कष्टदायक है
धमतरी के विकास के लिए धमतरी के प्रत्येक नागरिक को एवं बड़े नेता बड़े अधिकारी को मास्टर प्लान बनाकर इस कार्य को पूर्ण करने से निश्चित तौर पर एक विकसित धमतरी का निर्माण होगा।