Uncategorized

भाजपा गंगरेल मंडल व विभिन्न संस्थाओं के तत्वाधान में रुद्री स्टेडियम में योग अभ्यास कर मनाया गया योग दिवस

उत्तम स्वास्थ्य मानव जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल एवं विभिन्न संस्थाओं के तत्वाधान में ग्राम रुद्री के स्टेडियम में योग अभ्यास कर योग दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के महत्व को बताते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का आह्वान किया और पूरे विश्व के नेतृत्वकर्ताओं ने इस बात को स्वीकारते हुए आज 21 जून को पूरे विश्व में योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया जाता है।अच्छा स्वास्थ्य मानव जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है योग करने से हम शारीरिक ही नहीं मानसिक एवं बौद्धिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं आधुनिक जीवन शैली के भागमभाग में विभिन्न प्रकार के मनोविकार एवं डिप्रेशन से योग और प्राणायाम के माध्यम से बचा जा सकता है।आज योग दिवस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जिला पंचायत के सभापति मोनिका देवांगन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा नरेश साहू साहू संकल्प से सिद्ध कार्यक्रम संयोजक मुकेश यादव योग दिवस प्रभारी सुशांत राव कानपिल्लेवार रुद्री सरपंच लक्ष्मी बया पवित्रा दीवान पिंकू जागेंद्र साहू योग शिक्षक के रूप में नवीन मेश्राम फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग के संचालक श्री एल के साहू भूपेंद्र मानिकपूरी संतोष दिवान प्राचार्य श्रीमती दीप्ति ध्रुव वरिष्ठ व्याख्याता एम एल साहू श्री सोनवानी श्रीमती प्रीति साहू श्रीमती जस्सी रॉबिन लुकेश कुमार साहू स्काउट के संचालक मोहित राम बनपेला भूपेंद्र सोनी मोहन लाल साहू श्रीमती योगिता कंवर श्रीमती रजनीगंधा जगताप श्रीमती विनीता साहू श्रीमती सिन्हा एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी भारत स्काउट गाइड एवं विद्यालय छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!