दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हुआ उल्लासपूर्ण आयोजन

दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा, प्रशासक शैलेश बाजपेयी, समन्वयक सतप्रीत सिंह धंजाल एवं रोहित कुमार, तथा शारीरिक शिक्षण प्रशिक्षक – सुश्री रेणुका साहू, रोहित महतो एवं सुश्री मोनिका गंगवीर ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। दीप प्रज्वलन ने इस आयोजन को शुभता एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की।कार्यक्रम का संचालन प्रभावशाली स्वर में रोहित कुमार और सुश्री अंजलि मिश्रा ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी जनों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। तत्पश्चात कक्षा बारहवीं की छात्रा सेजल वर्दियानी ने सभा को संबोधित किया। अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में उन्होंने दैनिक जीवन, विशेषकर विद्यार्थियों के जीवन में योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उनके विचार श्रोताओं को अत्यंत प्रेरणादायक एवं चिंतनशील प्रतीत हुए।इसके पश्चात विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती निकिता चरण ने छात्रों को नियमित रूप से योगाभ्यास करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, अपितु मानसिक संतुलन एवं आत्मिक शांति का भी माध्यम है।मुख्य योग सत्र का संचालन शारीरिक शिक्षिका सुश्री मोनिका गंगवीर द्वारा किया गया, जिनका सहयोग सुश्री रेणुका साहू एवं रोहित महतो ने किया। इस सत्र में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं अनुशासन के साथ विभिन्न योगासन किए, जिनमें सम्मिलित थे.इस भव्य आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्रगण सहित कुल 849 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई, जो विद्यालय समुदाय की स्वस्थ एवं जागरूक जीवनशैली के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

