Uncategorized

कांग्रेसी पार्षदों ने महापौर पर लगाया निगम सभापति की गाड़ी छीनने का आरोप, किया निगम गैरेज के सामने प्रदर्शन


धमतरी। निगम सभापति के शासकीय वाहन को खराब बता उसे कंपनी भेजने की बाते कही जा रही है। इससे इन दिनों निगम सभापति आटो में आना जाना कर रही है। मामला संज्ञान में आते ही विपक्षी कांग्रेसी पार्षदो ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को निगम गैरेज पहुंच सभापति के खड़ी वाहन के सामने उनके द्वारा प्रदर्शन किया गया। नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बताया कि गत दिनो निगम में बजट बैठक आयोजित थी। इसमें महापौर पार्टी का गमछा पहनकर आ गये थे। इसका विरोध होने पर इसे नियम विरुद्ध बता सभापति ने गमछा उतरवा दिया था। इससे खफा होकर महापौर द्वारा सभापति के वाहन को छीने जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महापौर वाहन को बनवाने कंपनी भेजे जाने की सफाई दे रहे है। जबकि सभापति की वाहन सही कंडीशन में निगम के गैरेज में ही खड़ी है। उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने बताया कि महापौर बयान दे रहे है कि सभापति, आयुक्त व महापौर की गाड़ी खराब है। इसे बनवाया जा रहा है। निगम के गैरेज में सभापति की गाड़ी चालू हालत में खड़ी है। जबकि यहां आयुक्त एवं महापौर की वाहन नही होना कई संदेह को जन्म दे रहा है। सभापति को वाहन सेवा से विमुख करने उनके वाहन की गैरेज में खड़ी करवा कर गुमराह करने का आरोप उन्होंने महापौर पर लगाया है। इस अवसर पर पार्षद पूर्णिमा रजक सहित अन्य मौजूद थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!