Uncategorized

जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार – महेन्द्र खण्डेलवाल

कहा भाजपा सरकार ले रही जनहित में फैसले, महतारी वंदन योजना, 18 लाख पीएम आवास, किसानो को दो साल का बकाया बोनस, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी जैसे फैसलो से जनता है प्रसन्न

धमतरी। भाजपा नेता महेन्द्र खण्डेलवाल ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। जनहित में लगातार फैसले लिये जा रहे है इससे जनता प्रसन्न है। महेन्द्र खण्डेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी गांरटी को पूरा करेंगी। इसकी शुरुवात प्रथम केबिनेट की बैठक के साथ हो चुकी है। 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दी गई है। इससे गरीबो के स्वयं का आवास का सपना जो कि भूपेश सरकार में पूरा नहीं हो पा रहा था अब पूरा होगा। वहीं किसानों को बकाया दो साल का बोनस प्रदान किया गया। इससे किसानो को आर्थिक लाभ हुआ। भाजपा के सत्ता में आते ही कानून व्यवस्था में सुधार हो रहा है। अवैध शराब, गांजा, नशेली गोलियों की बिक्री पर लगातार कार्रवाई हो रही है। जुआ, सट्टा जैसे अनैतिक कार्यो पर रोक लगाए जा रहे है। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। मंडी टैक्स को घटाकर 2 प्रतिशत करने का निर्णय लेकर किसानों व राईस मिलरों को राहत प्रदान की गई है। महतारी वंदन योजना प्रदेश के मातृ शक्तियों को आर्थिक सक्षम बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। युवाओं रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेगें. 33 हजार शिक्षक व व्याख्याताओं के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रामलला के दर्शन योजना से प्रदेशवासी अपने आराध्य श्रीराम का उनके भव्य मंदिर में दर्शन कर पा रहे है। ऐसे अनेक फैसले विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही केन्द्र व राज्य सरकार बेहतर समन्वय से कार्य कर रही है। केन्द्र ने छत्तीसगढ़ को 2485 करोड़ो की किश्त जारी की है। राईस मिलरों व किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल पूल में छत्तीसगढ़ से 15 लाख मीट्रिक टन उसना चावल लेने की अनुमति दी है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जा रही है। अब धान की खरीदी 3100 प्रति क्विंटल की दर से हो रही है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में सभी वर्गो के विकास व प्रदेश की खुशहाली के लिए अरबो रुपयें का प्रावधान किया गया है। ऐसे अनेक फैसले डबल इंजन की सरकार ले रही है। जिससे जनता प्रसन्न है। भाजपा नेता महेन्द्र खण्डेलवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, जनता का विश्वास, कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व प्रदेश नेतृत्व की कुशल रणनीति का परिणाम है कि छग में भाजपा को प्रचंड़ बहुमत मिला है। प्रदेश की जनता बीते 5 सालों में भूपेश सरकार के वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, माफियाराज व कुनीतियों से परेशान थी। प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनता की उम्मीदो पर शत् प्रतिशत खरा उतरेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!