Uncategorized

सर्व समाज समन्वय महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक समन्वय, हिन्दू रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण हेतु लिया संकल्प

सर्व समाज समन्वय महासभा छ. ग. के जिला धमतरी कार्यकारिणी द्वारा आयोजित सर्व समाज समन्वय संकल्प अभियान कार्यक्रम धमतरी के नूतन स्कूल प्रारंग में गुरुवार समय 5 से संध्या 7:30 बजे तक छत्तीसगढ़ प्रान्त के सभी हिन्दू समाजो के अध्यक्ष गणों के एवं धमतरी, कांकेर, पखांजूर, जगदलपुर के गन्यमान्य नागरिक गणों के उपस्थिति में संपन्न हुआ. सर्व समाज समन्वय महासभा के प्रान्त अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ संजीव कर्मकार वशिष्ठ जी एवं नारिशक्ति महासभा के प्रान्त अध्यक्ष श्रीमती लताऋषि चंद्राकर एवं जिला धमतरी अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी चंद्राकर के अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र सोमनाथ बोस, विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मार्ग दर्शन मण्डल के सदस्य मंडकू द्वीप के संत महात्यागी रामरूप दास महाराज, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता डॉ उदय भान सिंह , राष्ट्रीय स्वम सेवक संघ के राजिम विभाग सह कार्यवाह घनश्याम साहू , नगर संघ चालक राम लखन गजेंद्र , मोहन लाल साहू प्रान्त सह सेवा प्रमुख, जिला कार्यवाह धनेश्वर निर्मलकर के अतिथित्व में सचिव श्रीमती चंद्राकला पटेल, संचालक नीलेश राजा, नील पटेल, हरजीन्दर छावडा, दिलीप पटेल के संचालन में संपन्न हुआ. मंच में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रमा शंकर श्रीवास्तव एवं उपाध्याय श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव ,छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्देशक गजेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे. जीतेन्द्र नायक प्रांत सरक्षक बंजारा समाज, कन्हैया लाल कचलम, प्रांत अध्यक्ष कोसरिया गढ़ा समाज, शारदा प्रसाद ग्वाले प्रांत अध्यक्ष कोसरिया धोबी समाज उपस्थित होकर विषय प्रस्तुत किये.
आदरणीय सोमनाथ बोस ने जोर देकर कहा कि आज के समय में भारत की जो जनसांख्यिकीय परिवर्तन की राष्ट्रीय साजिश चल रही है, ऐसी स्थिति में सनातन धर्म के अलग-अलग समाज को जातिवाद को त्यागकर सामाजिक समन्वय की आवश्यकता है।प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. संजीव वशिष्ठ ने सभी समाज को जातिवाद भाषावाद, क्षेत्रवाद, प्रांतवाद, संप्रदायवाद से त्याग कर समन्वय के साथ एकता सद्भावना एवं समानता युक्त हिन्दू सामाजिक लोकतंत्र की बात कही। उन्हें कहा सर्व समाज समन्वय महासभा एक सामाजिक लोकतंत्र है जो सभी समाज के द्वार सभी समाज के लोगों के लिए आर्थिक, धार्मिक, राजनीतिक हित की रक्षा कर रही है एवं सभी समाज के लोगो को सुरक्षा, स्वतंत्रता एवं समानता प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। जोर देकर कहा कि हिंदू सामाजिक लोकतंत्र से राष्ट्र निर्माण में सामाजिक योगदान देने की अनिवार्यता है। प्रांत अध्यक्ष श्रीमती लता ऋषि चंद्राकर नारी शक्ति महासभा के द्वार प्रांत में स्वावलंबन, नारी सुरक्षा के दिशा में होने वाले कार्यों का उल्लेख किया।
मांडकू द्वीप के संत महात्यागी रामरूप दास महाराज ने सामाजिक एकता की अवश्यक्ताओ, हिंदू रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के विषय पर सामाजिक समन्वय की बात की।सामाजिक संकल्प कार्यक्रम में विशिष्ट सामाजिक कार्यों को सम्पादन करने हेतु प्रांत उत्कृष्ट नागरिक सम्मान रमाशंकर श्रीवास्तव राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, निवास कांकेर, कन्हैया लाल कचलम प्रांत अध्यक्ष, कोसरिया गाढ़ा समाज छ.ग, शारदा प्रसाद ग्वाले प्रांत अध्यक्ष कोसरिया धोबी समाज को महासभा के द्वारा दिया गया साथ ही सभी समाज प्रमुख अध्यक्ष गणो का भगवा गमछा पहनाकर सम्मान किया व जिला धमतरी से जिला एवं प्रांत में सामाजिक कार्यों के आधार पर जिला उत्कृष्ट नागरिक सम्मान रौनित सहारे सामाजिक कार्यकर्ता, अवनेंदु साहू, जिला अध्यक्ष साहू समाज, सामाजिक सद्भाव समरसता कार्यकर्ता, दीपक सिंह ठाकुर सामाजिक सद्भाव समरसता सनातन हिन्दू धर्म रक्षक कार्यकर्ता, को प्रदान किया गया. कार्यक्रम में महत्व पूर्ण सामाजिक योगदान करने वाले समाज के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी दयाराम अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल समाज, धनसिंग सेन, बिशेषर पटेल, सगुन पटेल,चंदूलाल जसवानी अध्यक्ष सिंधी समाज, चन्द्रहास सिन्हा,संतोष सोनकर विनय देवांगन, जगदीश देवांगन,महेंद्र पंडित,रामचंद्र वाधवानी, नोहर देवांगन, निर्मल बरडिया, पूरन देव नादेम, विजय पदमवार, महेश पटवा, दिनेश पटवा, नंदकुमार सोनी, नर्मदा जगबेडहा, परमेश्वर फुटान, होरीलाल धीवर, रमेश चंद्राकर, पालनहार मेश्राम, डॉ एन. पी. गुप्ता, चंद्रभान मेश्राम, श्रवण मेश्राम, मृत्युंजयकर,रंजन भट्टाचार्य,स्वप्निल दत्ता, सत्यनारायण वर्मा,नंदू लोधी, मदन नेवारे, पुष्पा ठाकुर, ममता कुम्भकार, महिला मंडल चित्रलेखा निर्मलकर,बिमला पटेल, ईश्वरी पटवा, रेणुका नादेम, संगीता जगताप, डाली सोनी, श्यामा पटेल, रुक्मिणी सोनकर,अनीता सोनकर,सरिता यादव, बीथिका विश्वास, मीरा निर्मलकर, शशि चंद्राकर, रेखा सांडिल्य, भारती छाटा, तारा साहू, सरोज देवांगन, राजकुमारी पटेल, कल्पना रणसिंह, पूजा कुंजाम,घृति हिरवानी,आशा धीवर, लीना भारती, विनीता कंवर, चेतना रणसिंह, रमा पटेल एवं बड़ी संख्या में 40 समाज के प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे.आयोजन मंडल के अधिकारी एवं प्रांत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष की और से सचिव एवं संगठन मंत्री श्रीमती चंद्रकला पटेल जी ने सभी समाज के अध्यक्ष, अतिथिगण, धमतरी के नागरिक गणो के प्रति आभार व्यक्त किया

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!