Uncategorized

क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही 5 गायों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

बिना नंबर की पिकअप और बिना दस्तावेज के 5 गाय जप्त, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल


धमतरी। थाना मगरलोड को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अमलीडीह में सफेद रंग के बिना नंबर के पिकअप बुलेरो वाहन में कुछ लोग 05 नग गायों को क्रूरता पूर्वक भरकर बिना चारा-पानी के कत्ल करने की नियत से परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर धमतरी पुलिस थाना मगरलोड तत्काल मौके पर पहुँची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चारों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, किंतु मगरलोड पुलिस की तत्परता से घेराबंदी कर चारों आरोपी वाहन सहित पकड़े गये। मौके पर से वाहन से 05 नग गायों को सुरक्षित बरामद किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25,000 रूपये आंकी गई है। गवाहों के समक्ष पूछताछ में आरोपी चांद कुर्रे ने बताया कि वह अपने साथियों विकास आडिल,दुर्गेश ध्रुव एवं लीलाराम के कहने पर बिना नंबर की पिकअप गाड़ी लेकर अमलीडीह आया था। वहीं से जानवरों को ढूंढकर पिकअप में भरने का कार्य किया गया। वाहन एवं मवेशियों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर आरोपीगणों द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपीगण के विरुद्ध धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में चांद कुर्रे पिता चैनसिंह कुर्रे 19 साल, राहुल कुर्रे पिता स्व. प्रहलाद कुर्रे 23 वर्ष, दुर्गेश कुमार ध्रुव पिता सुंदर लाल ध्रुव 31 साल, लीलाधर जोगी पिता शिवकुमार जोगी 23 साल शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!