Uncategorized

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु की कामना के साथ हेमराज सोनी ने मां दंतेश्वरी माई के दरबार मे की विशेष पूजा अर्चना


धमतरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु की कामना हेतु भाजपा पिछड़ा मोर्चा के बस्तर सभांग प्रभारी के दंतेवाड़ा संगठन प्रवास के दौरान सावन के प्रथम सोमवार को मां दंतेश्वरी माई के दरबार मे विशेष पूजा अर्चना किया गया। इस दौरान सभांग प्रभारी हेमराज सोनी व प्रदेश सोशल मीडिया के सह प्रभारी गजानंद मानिकपुरी ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष हम सब कार्यकताओं की उर्जा की पूंजी है हम माता रानी से प्रार्थनाएं किए कि वो शीघ्र स्वस्थ हो। विशेष पूजा अर्चना के दौरान दंतेवाड़ा भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम सोनी जिला प्रभारी हरिलाल साहू सह प्रभारी मुरली नायडू बीजापुर सह प्रभारी दशरथ साहू बस्तर जिला प्रभारी विनोद साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!