Uncategorized

श्री राम हिन्दू संगठन के तत्वावधान में भव्य दहीं हांडी उत्सव का हुआ आयोजन, गोविंदाओ का देखने मिला जोश

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर देश भर में दही हांडी मनाई जाती है, लेकिन धमतरी के दही हांडी की बात ही अलग होती है. 26 अगस्त को दही हांडी का महोत्‍सव मनाया गया है. गोविंदाओं में गजब का जोश देखने को मिला . दही हांडी का उत्सव श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के दिन धमतरी शहर के ह्रदय स्थल घड़ी चौक पर श्री राम हिन्दू संगठन के तत्वावधान में मनाया जाता है गोविन्दा व्दारा मटकी फोड़ने पर मिलता हैं हज़ारों रूपये के इनाम, गोविंदाओं की टोली का उत्साह दर्शकों के व्दारा इनाम कि राशि बढ़ने की वजह से और बढ़ जाता है. इस साल भी दही हांडी पर श्री जैन युवा शक्ति के तरफ़ से हज़ारों रूपये का इनाम रखा गया है जो कि शहर के गणमान्य नागरिको के व्दारा इनाम कि राशि में और अलग से वृद्धि कर बड़ा दि गई .. इसके अलावा श्री राम हिन्दू संगठन के तत्वावधान में अलग-अलग गाँवो में भी यह आयोजन किया गया
इस आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति कि जो परम्परा हैं उसे जीवित रखने और दही हांडी की परम्परा द्वापर युग से चली आ रही है। दही हांडी पर श्रीकृष्ण के भक्त उनकी वेशभूषा में तैयार होकर दही-माखन से भरी हुई हांडी को ऊंचाई पर लटकाकर इसे मिलकर तोड़ते हैं। दही हांडी का त्योहार श्रीकृष्ण की बचपन बाल लीलाओं को स्मरण करने के लिए मनाया जाता है। धमतरी में श्री राम हिन्दू संगठन के तत्वावधान में आयोजित दहीं हांडी उत्सव में क्रेन मे लटक रही दहीं हांडी फोड़ने पर जैन युवा शक्ति के तरफ़ से 21000 रूपये रायपुर कि विजेता टिम जय माँ शीतल समिति को दिया गया साथ ही ग्रीस लगे पाइप पर लटक रही मटकी को फोड़ने पर जैन युवा शक्ति के तरफ़ से 5100 रूपये लोहरसी के मोनू साहू को दिया गया जो कि एकल व्यक्ति मटकी फोड में विजेता बने हैं और शहर के गणमान्य नागरिकों के तरफ़ से भी हज़ारों रूपये के नगद पुरस्कार इस आयोजन में विजेता टिम को ईनाम दिया गया कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन का भी बहुत अच्छा योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!