Uncategorized

प्रदेश महामंत्री ने शहर के विकास के लिए 12 करोड़ के बाद निगम को दिलाई 9 करोड़ के विकास कार्यों की अनुमति

अनुमति मिलने के बाद निगम परिसर में हुई आतिशबाजी

धमतरी- छत्तीसगढ़ में बीजेपी के विष्णुदेव साय सरकार के सत्ता संभालने के बाद धमतरी शहर का साय साय विकास करवाने प्रतिबद्ध प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने शहर विकास में कुछ दिन पूर्व 12 करोड़ के विकास कार्य की स्वीकृति दिलाने के पश्चात 15वें वित से 9 करोड़ के कार्यों की और स्वीकृति दिलाकर शहर विकास की नीव रखने का कार्य किया गया।
मिली जानकारी अनुसार निगम के स्वस्थ विभाग के 2 करोड़ के विभिन्न उपयोग होने वाली मशीन,जल विभाग के विभिन्न कार्यों के लिए करीब 6 करोड से अधिक राशि की स्वीकृति मिली है ।
धमतरी शहर के विकास के लिए 9 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा, और प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा का धन्यवाद किया गया। नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने विशेष रूप से इन सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से धमतरी के विकास की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इससे शहर में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिलेगी, जो कि यहां के निवासियों के जीवन स्तर को सुधारने में सहायक होगा।15 दिन के भीतर करीब 21 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति पश्चात निगम परिसर में भाजपा पार्षद विजय मोटवानी,राजेंद्र शर्मा,धनी राम सोनकर,श्यामा साहू,प्रकाश सिन्हा,प्राची सोनी,बिशन निषाद,दीपक गजेंद्र,मिथलेश सिन्हा,अज्जू देशलहरे,श्याम लाल नेताम,हेमंत बंजारे ,ईश्वर सोनकर,शुशिला तिवारी,रश्मि त्रवेदी,नीलू डागा,सरिता असाई,रितेश नेताम ने धन्यवाद ज्ञापित कर आतिशबाजी किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!