Uncategorized

जिलाबदर निगरानी बदमाश मनी रोकड़ा ग्राम साल्हेभाठ में घूमते पाए जाने पर केरेगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा गुंडा बदमाशों के उपर नजर रख कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं। इसी तारतम्य में थाना केरेगांव को मुखबिर से सुचना मिली की थाना अर्जुनी क्षेत्र का जिला बदर एवं निगरानी बदमाश मनीष साहू उर्फ मनी रोकड़ा पिता चेतन लाल साहू 22 वर्ष निवासी देवांगन चौक हटकेश्वर वार्ड धमतरी को थाना केरेगांव क्षेत्र में, बिना अनुमति के जिला में प्रवेश कर ग्राम साल्हेभाठ में घूम रहा है,की सुचना पर केरेगांव थाना स्टॉफ द्वारा बदमाश को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया,बदमाश के पास धमतरी जिला में प्रवेश करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं था, जो आरोपी को थाना केरेगांव में धारा 223 बीएनएस० एवं छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 15 के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है। उक्त आरोपी को दिनांक 21 अक्टूबर को जिला दंडाधिकारी धमतरी द्वारा जिलाबदर की कार्यवाही की गई थी।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केरेगांव सउनि०प्रदीप सिंह,प्रआर. डिकेश सिन्हा, आर.राजू भारद्वाज, जितेंद्र ठाकुर एवं केरेगांव पुलिस का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!