Uncategorized

आमातालाब रोड, इंडोर स्टेडियम में बंटची चाकू लहराते युवक गिरप्तार,भेजा गया जेल

आरोपी के विरूद्ध कोतवाली में धारा 25(1-ख) आर्म्स एक्ट के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध

आमातालाब रोड स्थित इंडोर स्टेडियम के पास अपने हाथ में एक लोहे का हथियार धारदार चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले आम लोगो को डरा धमकाकर भयभीत कर रहा कि सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान आमातालाब रोड इंडोर स्टेडियम धमतरी पहुंचकर देखे तो एक व्यक्ति धारदार लोहे का जिसकी कुल लंबाई मुठ सहित 12 इंच चाकू को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था। उक्त व्यक्ति को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम मोह.अबरार उर्फ रेहान पिता मोह.मुमताज 19 वर्ष अघारी नवागांव धमतरी
का रहने वाला बताया।आरोपी के कृत्य अपराध आर्म्स एक्ट के तहत पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष आरोपी से धारदार लोहे का चाकू को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 25(1-ख)आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं को रोकने के लिये ऐसे आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से सउनि.नरेंद्र साहू,प्रआर.हरीशंकर सिन्हा,दीपक साहू,सौरभ पटेल, आर.डायमंड यादव ,भूनेश्वर त्रिपाठी,सुरेंद्र डडसेना, रंजीत कुर्रे,चंद्रहास टंडन का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!