Uncategorized

विधायक ओंकार साहू ने कलारतराई में 21 लाख के गौरव पथ सह नाली निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन


धमतरी। ग्राम पंचायत कलारतराई में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक ओंकार साहू ने 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गौरव पथ (सी.सी. रोड) सह नाली निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि गांवों का समग्र और संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गौरव पथ एवं नाली निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा, स्वच्छता में सुधार तथा जल निकासी की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मजबूत बुनियादी ढांचा ही गांवों को आगे बढ़ाने और ग्रामीण जीवन को सुगम बनाने का आधार है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोनिका ऋषभ देवांगन , गीतेश्वरी साहू जनपद सदस्य , सरपंच कुलदीप ध्रुव , हिमांशु चन्द्रशेखर साहू, उप सरपंच माधवेंद्र हिरवानी, निरंजन साहू, लवण किशोर साहू , यशवंत साहू , नंदकुमार मानिकपुरी , सुशीला साहू कुंती साहू , डागेन्द साहू , विष्णु साहू , धनेश्वरी निर्मलकर , टोमिन निर्मलकर , नेहा साहू , राजकुमारी मार्कण्डेय, पुष्पा सिन्हा , गया बाई ध्रुव, भोजबाई साहू , खम्भन सिन्हा साथ में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!