Uncategorized

भाजपा महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा ने जताया मतदाताओं का आभार, कहा-धमतरी का विकास होगी प्राथमिकता

क्षेत्रवासियों को दी माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर बधाई


धमतरी। धमतरी नगर निगम में भाजपा के महापौर प्रत्याशी व भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने सभी मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शुभकामनाएं देते हुए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं का मतदान ही सर्वाेच्च होता है इसलिए मतदान हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता ने मतदान के माध्यम से आदेश दे दिया है जिसका खुलासा 15 फरवरी को मतगणना के साथ होगा। उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता भाजपा पर विश्वास जता चुकी है। उन्होंने कहा कि महापौर बनने के बाद धमतरी का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। विकास के कई बड़ी मांगें जो पूरी नहीं हो पा रही थी, उन्हें वे पूरा कराएंगे। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
श्री रोहरा ने आज माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर धमतरीवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इस अवसर पर ईश्वर से यही कामना करते हैं कि सभी के जीवन में खुशहाली, सुख, समृद्धि, शांति आए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!