Uncategorized

मुख्यमंत्री करेंगे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन

धमतरी, 16 अप्रैल 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 17 अप्रैल को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। इस अवसर पर धमतरी जिले की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का भी वर्चुअल माध्यम से भूमि पूजन किया जाएगा।

मुख्य कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने जानकारी दी कि इन सड़कों की कुल लंबाई 11.45 किलोमीटर है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार जैसी मूलभूत सुविधाओं तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी।

यह कार्यक्रम 17 अप्रैल को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, धमतरी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अमले की उपस्थिति रहेगी।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सुदृढ़ एवं सर्वकालिक सड़क संपर्क स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इससे न केवल आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण विकास को भी नई गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!