Uncategorized

निगम में महापौर अप्रभावी, लगातार जारी है लापरवाही- विशु देवांगन

नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों पाइपलाइन विस्तार के दौरान जगह-जगह पाइपलाइन फूटने के मामले सामने आ रही है. जिसे लेकर नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने इसे निगम प्रशासन क़ी लापरवाही बताते हुए महापौर की गुड गवर्नेंस नीति पर सवाल उठाया है. श्री देवांगन में आगे कहा इन दिनों शहर में पाइपलाइन विस्तार का कार्य जारी हैं जहाँ पाइपलाइन फूटने से रोज-रोज लाखों लीटर पानी रोड में व्यर्थ बह रहीं हैं. निगम के इस लापरवाही से शहर क़ी आधी जनता भीषण गर्मी मे पानी के लिए तरस गए हैं. नगर निगम के द्वारा शहर में पेय जल आपूर्ति हेतु समय समय में पाइप लाइन का विस्तार किया जाता रहा है. ऐसे में पाइपलाइन कितने गहराई एवं रोड से कितनी दूरी पर डाला गया है इसका आकलन हेतु आवश्यक दस्तावेज भी निगम प्रशासन के पास उपलब्ध होगा लेकिन निगम के जिम्मेदार इंजीनियर एवं अधिकारी ऐसे महत्वपूर्ण कार्यों के मॉनिटरिंग के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति कर रहे हैं. जिससे स्पष्ट है कि महापौर की गुड गवर्नेंस नीति नगर निगम में अप्रभावी है. महापौर के अल्प समय के कार्यकाल में इस तरह के कार्यों कई उदाहरण है. जहां उनकी आंखों के नीचे लगातार लापरवाही पूर्वक कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है. लेकिन महापौर शहर की चिंता छोड़ पूरे जिले और प्रदेश क़ी चिंता मे व्यस्त हैं. महापौर को अब चाहिए क़ी भारतीय जनता पार्टी की मूल सिद्धांत जुमले बाजी क़ी नीति से हटकर शहर हित मे कार्य करने दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!