शहर की शांति भंग रहे 2 और आदतन व निगरानी बदमाशों को भेजा गया जेल,4 दिनों में कुल 10 बदमाशों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधक कार्यवाही
धमतरी पुलिस द्वारा ऐसे असमाजिक तत्वों एवं गुंडा बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही रहेगी जारी

धमतरी पुलिस द्वारा शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधिक तत्वों, देर रात्रि घुमने वाले,नशा खोरी,अड्डे बाजी,चाकू बाजी करने वालों के विरुद्ध कल रात्रि में भी बाईक पेट्रोलिंग के माध्यम से अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया है। थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा पेट्रोलिंग गश्त के दौरान शहर के अलग-अलग वार्ड रामसागर पारा, रिसाई पारा वार्ड,स्टेशन पारा,मकई चौपाटी,लाल बगीचा वार्ड,हटकेश्वर वार्ड,कोष्टापारा,भगत चौक एवं सुनसान जगहों में घुमकर कर पेट्रोलिंग किया गया,पेट्रोलिंग के दौरान रामसागर पारा एवं भगत चौक धमतरी में शांति भंग कर घुम रहे 2 और निगरानी एवं आदतन बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधक धारा 170/ 125,135 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पकड़े गए बदमाशों में संजय सोनवानी उर्फ संजू बाबा पिता मोहन लाल सोनवानी 24 वर्ष रामसागर पारा धमतरी,अजय चावला उर्फ अज्जू चावला, 47 वर्ष भगत चौक धमतरी शामिल है.धमतरी पुलिस द्वारा शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने ऐसे अपराधिक तत्वों, गुंडा बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
