Uncategorized

आर्मी टीम ने जिले में बाढ़ बचाव के संसाधनों का किया निरीक्षण, ली जानकारी


आर्मी टीम ने बीते 11 जून को जिला सेनानी कार्यालय धमतरी में बाढ़ बचाव के सम्बन्ध में निरीक्षण किया। आर्मी टीम जिसमें आर्मी मेज़र कमल सिंह, कैप्टन गजराज सिंह, लेफ्टिनेंट कौशिक घोष एवं अन्य सदस्यों द्वारा जिला सेनानी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने जिले में बाढ़ से बचाव हेतु किये जाने वाले उपायों आदि की जानकारी ली। जिला सेनानी श्रीमती शोभा ठाकुर से जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ की स्थिति से नगरसेना द्वारा तत्काल कार्यवाही की जाती है, इसके लिए एक अलग टीम भी बनायी गयी है। उन्होंने बाढ़ बचाव उपकरणों एवं संसाधनों, बाढ़ बचाव नियंत्रण कक्ष, बाढ़ बचाव दल, जिला में बाढ़ की स्थिति, पूर्व में जिले में आई बाढ़ आपदा के संबंध में जानकारी, जिला में बाँधों की संख्या, बांधों में जल भराव की स्थिति आदि की जानकारी दी। साथ ही टीम द्वारा गंगरेल डेम का भी निरीक्षण किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!