Uncategorized

धान उपार्जन में उल्लेखनीय प्रगति, किसानों को राहत:राज्य शासन द्वारा अवधि बढ़ाने से तेज़ हुई खरीदी व उठाव प्रक्रिया

जिले में अब तक 1,24,449 किसानों से लगभग 59.70 लाख क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है

धमतरी– धमतरी जिले में खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत धान उपार्जन कार्य निरंतर प्रगति पर है। जिले में अब तक 1,24,449 किसानों से लगभग 59.70 लाख क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसमें से 31,09,462.80 क्विंटल धान का उठाव पूर्ण हो चुका है, जबकि 28,50,531.60 क्विंटल धान का उठाव शेष है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने की कार्ययोजना बनाई गई है।
आज 1,020 किसानों के लिए 41,512.60 क्विंटल धान के टोकन जारी किए गए थे, जिनमें से समाचार लिखे जाने तक 605 किसानों से 22,876.80 क्विंटल धान की खरीदी सफलतापूर्वक की जा चुकी है। वहीं जिले में अब तक 1,01,968 किसानों से 6,999.33 हेक्टेयर रकबा समर्पण कराया गया है, जो प्रशासन और किसानों के बेहतर समन्वय को दर्शाता है।राज्य शासन द्वारा धान उपार्जन की अवधि में दो दिनों की वृद्धि किए जाने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। अतिरिक्त समय मिलने से टोकन कटाने, परिवहन और बिक्री की प्रक्रिया और अधिक सुचारु हुई है।
इस संबंध में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी और उठाव कार्य को प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। समितियों, परिवहन एजेंसियों और मिलर्स के साथ निरंतर समन्वय कर शेष धान का उठाव शीघ्र पूर्ण किया जाएगा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
किसानों ने भी प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना की। भटगांव के किसान हरीश कुमार गजेन्द्र ने कहा कि अवधि बढ़ने से हमें धान बेचने में सहूलियत मिली है। टोकन, भुगतान और खरीदी की व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है।
कुल मिलाकर, शासन की संवेदनशील पहल और जिला प्रशासन की सक्रियता से धान उपार्जन कार्य संतोषजनक ढंग से आगे बढ़ रहा है, जिससे किसानों में विश्वास और उत्साह बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!