Uncategorized

विधायक का निकायों में प्रतिनिधि नियुक्त कर ना पाना दुर्भाग्यपूर्ण

भाजपा शहर महामंत्रीद्वय नीलेश लुनिया,अखिलेश सोनकर ने लगाया धमतरी विधायक पर निष्क्रियता का आरोप

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री निलेश लूनिया,अखिलेश सोनकर ने विधायक ओंकार साहू पर निष्क्रिय का आरोप लगाते हुए कहा है कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्व को आगे बढ़ाने के लिए नगरीय निकाय सहित विभिन्न संस्थानों में प्रतिनिधि नियुक्त किया जाना आवश्यक किया गया है ,लेकिन आज 8 महीने हो जाने के बाद भी विधायक नगर निगम धमतरी सहित स्वयं के गृह क्षेत्र आमदी नगर पंचायत में अपना प्रतिनिधि नियुक्त नहीं कर पाए हैं ,जो दुर्भाग्यपूर्ण बात है यदि उनमें वास्तव में धमतरी क्षेत्र की जनता की सेवा करना तथा विकास को एक दिशा देने की ललक रहती तो धमतरी जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत सहित अन्य क्षेत्र आज प्रतिनिधि विहीन होकर विधायक के सेवा से वंचित नहीं हो पाता. विधायक निधि सहित शासन की विभिन्न पारदर्शी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने की दृष्टिकोण से सत्ता के पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा सेवा नियम में प्रतिनिधि बनने का प्रावधान अनेक क्षेत्रों में किया गया है लेकिन नवंबर दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने के बाद से लेकर आज तक एक भी क्षेत्र में कहीं भी प्रतिनिधि विधायक ओंकार साहू द्वारा ना बनाया जाना धमतरी विधानसभा के क्षेत्रवासियों के साथ भद्दा मजाक है जिसके लिए आने वाले समय में उसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। आजादी के बाद बहुसंख्यक कार्यकाल में विधायक के पद पर रहने वाले कांग्रेस को भी ध्यान देना चाहिए.श्री लुनिया ने आगे कहा है कि यदि आगामी समय में सेवा को जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने आगे बढ़ाया है चाहे वह विधायक के रूप में हो चाहे वह सांसद के रूप में हो चाहे पार्षद या ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के रूप में हो उसे आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रतिबद्धता के साथ आगे भी काम करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!