Uncategorized

मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा का हुआ शंखनाद, जिले के सभी ग्रामों में भाजपाइयों द्वारा किया गया स्वच्छता अभियान

जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर और मोदी जी के जीवनी प्रदर्शनी का सांसद ने किया शुभारंभ

अर्जुनी स्थित गौशाला में गोवंश को फल गुड़ खिलाए

धमतरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देशव्यापी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जाता है जो 17 सितंबर से चालू होकर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी के जयंती पर समाप्त होता है. धमतरी जिला में भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत धमतरी जिले के अधिकांश गांव में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने समाज के अलग-अलग वर्गों सहित महिला स्व सहायता समूह को लेकर के अलग-अलग स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाए।साथ ही भाजपा जिला कार्यालय में लोकसभा महासमुंद के सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी के द्वारा रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया जिसमें युवा,जवान,किसान और व्यापारी वर्ग लोग शामिल हुए। सभी अतिथियों के द्वारा रक्तदान करने वाले भाई बहनों को प्रमाण पत्र भी अतिथियों के द्वारा वितरण किया गया।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय धमतरी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित बाल्यकाल से लेकर अब तक के राष्ट्रव्यापी कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसका विधिवत शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद,जिला महामंत्री महेन्द्र पण्डित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला महामंत्री राकेश साहू , जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा ,शशि पवार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला मंत्री हेमंत चंद्राकर ,मीडिया प्रभारी उमेश साहू, जिला कार्यालय मंत्री विजय साहू ,निर्मल बरडिया, गंगरेल मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन ,शहर मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल ,आमदी मंडल अध्यक्ष विनय जैन, एम आई सी मेंबर निगम नरेन्द्र रोहरा विजय मोटवानी ,अविनाश दुबे ,भाजयुमो जिला अध्यक्ष कैलाश सोनकर ,युवा मोर्चा जिला महामंत्री जय हिंदूजा , बीथीका विश्वास ,राम सोनी ,कृपाराम साहू पिपरछेड़ी , गौरव मगर ,राजीव चंद्राकर, रीटा बंजारे,नीतू त्रिवेदी ,ऋषभ देवांगन ,रिक्की गनवानी ,विशाल रामरख्यानी , रितिका यादव ,सुशीला तिवारी ,सीमा चौबे, नीरज श्रीवास्तव विजय साहू प्रीतम साहू , मनोज राठी ,समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने बताया की उक्त प्रदर्शनी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जिला भाजपा कार्यालय मैं अवलोकनार्थ यह प्रदर्शनी जारी रहेगी।
मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में सेवा पखवाड़ा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला जिसकी तैयारी के लिए जैसे कि भाजपा की कार्यशैली होती है किसी भी काम को करने के पहले प्रशिक्षण की व्यवस्था जिसके आधार पर कई चरण में सेवा पखवाड़ा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया और आज से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत हुई जिसमें कार्यकर्ताओं ने समाज के विभिन्न वर्गों को साथ में लेकर तालाब, स्कूल, मंदिर देवाला, शमशान घाट ऐसे स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाया ।
मध्य प्रदेश के धार जिले से माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी अपने जन्मदिन पर पूरे देश को संबोधित किया जिसको लोगों ने टेलीविजन पर देखा साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जिला कार्यालय में टेलीविजन पर मोदी जी को सुने।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला पदाधिकारीयो ने अर्जुनी नगर निगम स्थित गौशाला में जाकर गोवंश को फल और गुड़ भी खिलाए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!