Uncategorized

पंचायत चुनाव में भाजपा को जीताकर ट्रिपल इंजन सरकार बनाकर विकास को शहर से गांव तक ले जाएंगे : प्रकाश बैस

जिला पंचायत व जनपद चुनाव को लेकर भाजपा ने आयोजित की कार्यशाला


धमतरी। उमेश साहू जनपद पंचायत धमतरी के चुनाव प्रभारी ने बताया कि धमतरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले तीन जिला पंचायत क्षेत्र के और 25 जनपद पंचायत के भाजपा समर्थित अधिकृत प्रत्याशियों को उनके प्रभारी और चुनाव संचालक के साथ भाजपा जिला कार्यालय धमतरी में कार्यशाला आयोजित की गई थी। जिला पंचायत के चुनाव प्रभारी डेनिस चंद्राकर ने जिस तरीके से विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट होकर के चुनाव लड़े ठीक उसी तरह कार्यकर्ता के स्वयं का चुनाव पंचायती राज चुनाव में भी इस निष्ठा के साथ काम करते हुए चुनाव जीतने पर बल दिया।
पूर्व भाजपा के जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने भी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक करके चुनाव जीतने के अनेक उपायों पर चर्चा करते हुए सावधानीपूर्वक चुनाव लड़कर जीत हासिल करने पर बल दिए।
पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने सरकार द्वारा किए जा रहे अनेक विकास कार्यों को लेकर के आम मतदाताओं के पास पहुंचकर वोट मांगने की बात कही। दयाराम साहू ने भी एक-एक मतदाताओं के पास प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर के घर-घर जाकर मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करने पर जोर दिया।
अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि जिस तरीके से विधानसभा और लोकसभा में चुनाव जीतकर डबल इंजन सरकार बनाएं, ठीक उसी तरह पंचायती राज चुनाव को जिताकर ट्रिपल इंजन सरकार बनाकर विकास को शहर से गांव तक ले जाने की बात कही।
मंच संचालन उमेश साहू जनपद पंचायत चुनाव प्रभारी के द्वारा किया गया। जनपद पंचायत चुनाव प्रभारी हेमंत चंद्राकर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच में मुख्य रूप से कुंज लाल देवांगन, कालिदास सिन्हा, प्रकाश गोलछा, चेतन हिंदूजा, अमन राव, मिश्रीलाल पटेल, मुरारी यदु, दिग्विजय सिंह कृदत्त शामिल रहे। साथ ही कार्यशाला में जनपद पंचायत जिला पंचायत के सभी प्रत्याशी उनके प्रभारी और से प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!