Uncategorized

सोरिद वार्ड आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया वजन त्यौहार, सभापति कौशिल्या देवांगन हुई शामिल

धमतरी- नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत सोरिद वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वजन त्यौहार का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
वजन त्यौहार के दौरान केंद्र में पंजीकृत बच्चों का वजन मापा गया तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के अभिभावकों को संतुलित आहार, कुपोषण से बचाव तथा स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। इस अवसर पर बच्चों को पोषण आहार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।सभापति कौशिल्या देवांगन ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ एवं सुदृढ़ विकास समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नियमित वजन जांच से बच्चों की पोषण स्थिति का आकलन किया जा सकता है और समय पर आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें और पोषण कार्यक्रमों का लाभ उठाएं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!