गायत्री महिला मण्डल द्वारा सवा लाख गायत्री महामंत्र का जाप
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के साधना अभियान के अंतर्गत गायत्री महिला मण्डल धमतरी द्वारा विवेकानंद वार्ड कालोनी निवासी प्रदीप देवांगन एवं श्रीमती नमिता देवांगन के निवास स्थान पर पिछले पांच दिनों से चलाये जा रहे सवा लाख गायत्री महामंत्र के साधना अभियान का आज माघ पूर्णिमा के दिन सभी साधन भाई बहिनों के द्वारा एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ द्वारा यज्ञाचार्य संदीप देशमुख द्वारा पूर्णाहुति कराया गया। सभी परिजनों द्वारा उनके सुख समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए आहुति प्रदान किया गया।
पूर्णाहुति कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप देवांगन, श्रीमती नमिता देवांगन, पद्मिनी साहू, सुशीला छाटा, सावित्री पटेल, गीता साहू,अलका तारम, चमेली साहू,, श्रीमती साक्षी देशमुख, रुक्मिणी साहू, चन्द्र प्रभा साहू, श्रीमती सिन्हा, सहित परिवार एवं वार्ड के साधक गण साथ में जिला समन्वयक दिलीप नाग,एल के यादव सचिव भा सं ज्ञान परीक्षा, मोहन गंजीर कोषाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित थे।

