Uncategorized

पुलिस पेंशनर परिवार की हुई मासिक बैठक, दी गई होली की बधाई


धमतरी। पुलिस पेंशनर परिवार जिला धमतरी की मासिक बैठक पुलिस जनसंवाद कक्षा थाना सिटी कोतवाली परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस पेंशनर परिवार के जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू उपाध्यक्ष अनिल सालुंके संगठन मंत्री शत्रुघ्न पांडे महासचिव संतोष साहू कोषाध्यक्ष अनिल केसरवानी सचिव बृजमोहन गढ़वाल कार्यकारिणी सदस्य बच्चू सिंह छोकर तुलसीराम यादव कुंवर सिंह नागवंशी तुलसीराम नागवंशी गोपाल राम साहू भक्तू राम साहू विशे सिंह कंवर विष्णु राम ध्रुव यशवंत सिन्हा बलिराम सिन्हा छन्नू लाल साहू केशवराम साहू मदन दीवान शिवचरण नेताम सुखचैन साहू राधा रमन पांडे श्रीमती अरुणा देवी साहू तथा अन्य सदस्य उपस्थित हुए इस बैठक में होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन तथा रायपुर से आए हेल्पज इंडिया के गाइड मुकेश चेलक के द्वारा साइबर ठगी के संबंध में वृद्ध जनों को जानकारी देने का कार्यक्रम रखा गया था सर्वप्रथम अतिथि चंद्रशेखर शर्मा, दीप शर्मा, देवेंद्र मिश्रा अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। नए सदस्य यशवंत सिन्हा को सदस्यता दिलायी गयी। सदस्यों द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!