Uncategorized

सार्थक स्कूल में विशेष बच्चों के संग मोढ़ महिला ग्रुप ने खेली फूलों की होली,गोल्ड मेडलिस्ट सत्यांशु दीप का किया सम्मान

गुजराती मोढ़ महिला ग्रुप धमतरी द्वारा सार्थक स्कूल के विशेष बच्चों के साथ स्नेह, उत्साह और आत्मीयता से भरपूर फूलों की होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ आनंदमय फूलों की होली खेलने का संदेश देते हुए अतिथियों ने बच्चों के साथ प्रेम और अपनत्व के रंग बिखेरे।कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों के अभिनंदन से हुआ। इसके पश्चात मोढ़ महिला ग्रुप की सदस्याओं ने बच्चों के साथ होली गीतों पर नृत्य किया और फूलों की होली खेली। पूरा परिसर हँसी, संगीत और पुष्पवर्षा से रंगीन हो उठा।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र सत्यांशु दीप को हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि स्पेशल ओलंपिक्स भारत एवं स्पेशल ओलंपिक्स भारत हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में किया गया, जिसमें देश के लगभग 23 राज्यों से 500 से अधिक विशेष खिलाड़ियों ने भाग लिया।
स्पोर्ट्स एक्सपर्ट रवि जैन के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए ,सत्यांशु दीप ने गोल्ड मेडल – लॉन्ग जंप एवं ब्रॉन्ज मेडल – 100 मीटर दौड़ में
प्राप्त कर विद्यालय, परिवार जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया।मोढ़ महिला ग्रुप ने सत्यांशु एवं उसकी माता रंभा दीप को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।तथा स्कूल के सभी बच्चों को स्वल्पाहार एवं जूस दिए गए।
मोढ़ ग्रुप की सदस्य श्रीमती अर्चना फौजदार ने कहा कि विशेष बच्चों के साथ त्योहार मनाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। ये बच्चे समाज की शक्ति हैं, इन्हें केवल अवसर और प्रोत्साहन की आवश्यकता है।
अमी राठौर ने कहा कि ,माघ से फागुन का यह समय नवचेतना और उल्लास का प्रतीक है। होली के आगमन की खुशी को स्नेहपूर्वक मनाने के लिए फूलों की होली से उत्सव का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर सार्थक की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और समाज को संवेदनशील बनने का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन सार्थक की सचिव स्नेहा राठौड़ ने किया।
कार्यक्रम में अमी राठौर, अर्चना फौजदार, चारुल शाह, वनीता शाह, श्वेता अंबानी, हीरल पारेख, युक्ति गांधी, सुभाष मलिक, प्रशिक्षक मैथिली गोड़े, देविका दीवान, कौशल्या यादव, सुनैना गोड़े एवं पालक सकीना बाघमारे, प्रेमबती साहू, सविता शेख उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!